Gayiye Ganapati Jagvandan !!
Bhajan Lyrics in hindi |
गाइये गणपति जगवंदन
रामा गाइये गणपति जगवंदन रामा
रामा शंकर सुवन भवानी के नंदन रामा ।।
रामा सिद्धि सदन गजवदन विनायक रामा
रामा कृपा सिंधु सुन्दर सब लायक रामा ।1।
रामा गाइये गणपति जगवंदन रामा
रामा शंकर सुवन भवानी के नंदन रामा ।।
रामा मोदक प्रिय मुद मंगल दाता रामा
रामा विद्या वारिधि बुद्धि विधाता रामा ।2।
रामा गाइये गणपति जगवंदन रामा
रामा शंकर सुवन भवानी के नंदन रामा ।।
रामा मांगत तुलसीदास कर जोड़े रामा
रामा बसहिं राम सिया मानस मोरे रामा ।3।
रामा गाइये गणपति जगवंदन रामा
रामा शंकर सुवन भवानी के नंदन रामा ।।
-------------------------------------------------------------------------
Bhajan Lyrics in hindi - हिन्दी व सरल भाषा में भजन लिरिक्स
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box